सुबह ठंड, दिन में धूप से पड़ रही गर्मी:सीहोर- फरवरी की शुरूआत में कोहरा पड़ा; दूसरे से रात के तापमान में गिरावट आई

सीहोर में फरवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम ने करवट ली है। अब सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। इससे संकेत मिलता है कि गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आज सीहोर जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना हुआ है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की सिहरन महसूस होती है, लेकिन दोपहर में तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल जाती है। फरवरी माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है और मौसम पहले की तुलना में काफी बदल गया है। पहले सप्ताह में जहां घना कोहरा और कड़ाके की ठंड थी, वहीं दूसरे सप्ताह में रात के तापमान में गिरावट देखी गई। अब तीसरे सप्ताह में तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके बाद धूप निकली और आसमान से बादल छंट गए। जिले में बीते दिनों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *