धारकुंडी वाले रास्ते में चलता दिखा बाघ, VIDEO:लोगों की सुरक्षा के लिए गश्ती बढ़ाई; वन विभाग के आंकड़े- क्षेत्र में 30 टाइगर

सतना जिले के मझगवां वन रेंज अंतर्गत धारकुंडी मार्ग पर रविवार देर शाम एक बाघ सड़क पार करते हुए देखा गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया कि धारकुंडी आश्रम जाने वाले रास्ते पर शाम लगभग 7 बजे बाघ सड़क पर चहलकदमी कर रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपना वाहन रोककर बाघ का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मझगवां रेंज के सरभंगा और धारकुंडी के जंगलों में वन्यजीवों की अच्छी खासी तादाद है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में 30 से अधिक बाघ मौजूद हैं। बाघों के अलावा, तेंदुआ, हिरण और अन्य जंगली जानवर भी यहां बहुतायत में देखे जाते हैं। वन्यजीवों की इस महत्वपूर्ण उपस्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने सरभंगा के आसपास के 5 किलोमीटर क्षेत्र में खनिज उत्खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *