पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की:खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात

कानपुर में एक रिटायर फौजी ने पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। वारदात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दी। पुलिस ने बताया- प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। 3 तस्वीरें देखिए- पुलिस सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची तो वहां दो लाशें मिली
एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई। पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिसवाले घर के अंदर गए तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। पत्नी को गोली मारी, बचाने आए बेटे को भी मार दिया बेड के पास पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था। सिर में गोली लगी थी। कमरे के दरवाजे पर बेटे का शव पड़ा था, सीने में गोली लगी थी। ऐसा माना जा रहा कि पहले पत्नी को गोली मारी होगी। आवाज सुनकर बेटा बचाने दौड़ा तो कमरे में घुसते ही उसे भी गोली मार दी। किचन से बेडरूम तक खून फैला था। पत्नी को गोली मारी तो खून की छीटें दीवार पर फैल गई थीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से डबल नली बंदूक, खून के सैंपल, खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मोबाइल भी कब्जे में लिया है। पिता ने खेत बेचकर 12 लाख रुपए चेतराम को दिए थे
चेतराम पासवान तीन भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मोती, बीच का भाई बाबू राम हैं। पिता अयोध्या प्रसाद मूल निवासी घाटमपुर के सेरूआ बखरिया के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में 4 महीने पहले नया मकान बनाकर सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर में चेतराम रह रहे थे। चेतराम के पिता के नाम पर लगभग 9 बीघा खेत हैं। अभी एक महीने पहले एक बीघा खेत बेचकर कर्ज भरने के लिए चेतराम को 12 लाख रुपए दिया था। रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था
चेतराम की शादी लगभग 25 साल पहले साढ़ थाना के पाल्हेंपुर गांव निवासी सुनीता वर्मा से हुई थी। मौके पर पहुंची सुनीता की बहन आशा देवी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि चेतराम पासवान रिटायर होने के बाद बड़ा चौराहा स्थित स्टेट बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। छह महीने पहले ही बड़ी बेटी की शादी मेरठ निवासी युवक से की थी। चार महीने पहले ही चेतराम ने नया घर बनवाया था। इस घर में बेटे-पत्नी और चेतराम रहते थे। बेटा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *