रांची की गीता चौबे गूंज की पुस्तकों का लोकार्पण बेंगलूरु में किया गया

अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था का वसंतोत्सव कार्यक्रम बेंगलूरू में संपन्न हुआ। इसमें रांची की साहित्यकार गीता चौबे गूंज की दो पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। कहानी-संग्रह ‘इंद्रधनुषी सपने’ व दुमदार दोहा-सतसई ‘बहे त्रिवेणी-धार’ का विमोचन सह कृति-चर्चा की गई। कृति-चर्चा में मुख्य वार्ताकार संस्था के सलाहकार डॉ. प्रेम तन्मय और संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. इंदु झुनझुनवाला थी। मुख्य अतिथि आर एन बगदलकर थे। अध्यक्षता कमल किशोर राजपूत ने की। कार्यक्रम के दूसरे सत्र वसंतोत्सव में उपस्थित कवियों ने एक-दूसरे की कविताएं पढ़ीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *