कोटपूतली में कुरैशी महासभा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हाजी मकबुल मण्डेलिया ने ग्राम अजीतपुरा कलां निवासी मुनानुद्दीन कुरैशी उर्फ मन्नान भाई को रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मण्डेलिया की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी जिलाध्यक्षों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ अली, उपाध्यक्ष हाजी रसीद अहमद, सचिव साजिद सुलेमानी और कोषाध्यक्ष हाजी मौहम्मद मुस्तफा कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


