पाली में सोमवार दोपहर को चुने के कट्टो से भरा एक ट्रेलर असंतुलित होकर हाइवे पर पूल से नीचे लटक गया। हादसे में ड्राइवर सहित चपेट में आया बाइक सवार घायल हो गया। ड्राइवर का सोजत और बाइक सवार का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है। हादसा दोपहर करीब पौने एक बजे पाली जिले के सोजत थाना एरिया में हाइवे पर बागावास गांव के पास हुआ।


