ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने करवाई पति की हत्या:आरोपी महिला, उसका प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार, एक महीने पहले हुई थी 32 वर्षीय युवक की हत्या

घडसाना पुलिस ने गांव 4 जेडडब्ल्यूएम से 32 वर्षीय लापता युवक भजनलाल के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर पति की हत्या की। भजनलाल का हत्या एक महीने पहले 16 जनवरी को हुई थी। पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया- इंद्रा देवी ने षड्यंत्र रचकर अपने प्रेमी प्रभुदयाल के साथ मिलकर पति भजनलाल की हत्या की थी। भजनलाल जब घर से किसी काम के लिए निकला तो इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल फोन करके इसकी जानकारी दी। आरोपी ने नाबालिग के साथ मिलकर किया मर्डर प्रभुदयाल ने एक नाबालिग के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोका और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद प्रभुदयाल ने रस्सी से भजनलाल का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव और उसकी बाइक को 465 हेड के पास इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया था। 2 फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर से भजनलाल का शव बरामद हुआ। भजनलाल के पिता कृष्ण लाल ने अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने जांच के बाद इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी इंद्रा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *