सोचिए, 12 साल की छठी में पढ़ने वाली एक मासूम के साथ दुष्कर्म होता है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी बच्ची से उम्र में आठ साल बड़ा था। साल 2016 की इस वारदात के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म के वीडियो भी बनाए। आरोपी 4 साल तक यानी 2020 तक उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जब जी चाहता मासूम को नोचने के लिए बुला लेता। हैवानियत की हदें ऐसी लांघी कि ब्लेड से बच्ची की छाती पर आई लव यू तक गोद डाला, जो आज तक लिखा हुआ है। लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाओं से पीड़ित मासूम 16 साल की होते-होते डिप्रेशन में चली गई। चार साल यानी 2024 तक उसका इलाज परिवार ने 10 डॉक्टरों करवाया मगर उसकी हालात ठीक होने के बजाय बिगड़ती गई। चार माह पहले पीड़िता ने कांवटिया अस्पताल के एक डॉक्टर को खुद के साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। डॉक्टर ने माता-पिता को बुलाकर परेशानी बताई और मनोचिकित्सक के पास जाने और कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। तब परिजनों ने जयपुर के झोटवाड़ा थाने में 13 नवंबर 2024 को आरोपी शक्ति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पॉक्सो एक्ट के नियम 4 में रेप ट्रॉमा सिंड्रोम की जांच करवाई डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता ने बयानों में बताया कि 2016 में उसका परिचय शक्ति सिंह से हुआ। शक्ति सिंह ने स्कूल से घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो बनाया। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मैं जब, जहां बुलाऊं आना पड़ेगा। किशोरी के साथ पहली बार 12 साल की उम्र में दुष्कर्म हुआ और 4 साल तक लगातार किया गया। इस दौरान दरिंदगी के दर्द, मारपीट और बदनामी के डर से किशोरी अवसाद में चली गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के नियम 4 में मनोचिकित्सकों से रेप ट्रॉमा सिंड्रोम जांच करवाई। इसमें पुष्टि होने के बाद आरोपी अजमेर के केकड़ी निवासी शक्ति सिंह राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया। रेप ट्रॉमा सिंड्रोम क्या है? रेप ट्रॉमा सिंड्रोम एक मानसिक और मनोवैज्ञानिक आघात है। इसमें पीड़िता शारीरिक, भावनात्मक रूप से आहत होती है और इससे निकलना बहुत मुश्किल होता है। सबसे पहले नर्स एन वोल्बर्ट बर्गेस और समाजशास्त्री लिंडा लिटल होल्मस्ट्रॉम ने 1974 में इसका जिक्र किया था। कई पीड़ित इस ट्रॉमा से जिंदगीभर नहीं निकल पाते तो कुछ को दशकों लग जाते हैं। ….. राजस्थान में रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जोधपुर में 8-महीने की मासूम से रिश्तेदार ने किया रेप:माता-पिता के पास सो रही थी, दरिंदगी के बाद हुआ फरार, मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया जोधपुर में माता-पिता के पास सो रही 8 महीने की बच्ची से 40 साल के रिश्तेदार ने रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़िए…


