युवती की हत्या कर शव जलाने का मामला:जानता था कि पूरा नहीं जलेगा शव, पेट्रोल लेकर वापस पहुंचा श्मशान, भीड़ देख भागा

शहर से सटे मदार गांव के श्मशान में युवती को जलाने के बाद आरोपी विनोद फिर से पेट्रोल लेकर वहां पहुंचा था। हालांकि, वहां ग्रामीणों और पुलिस के जमा होने के बाद वह शव पर पेट्रोल नहीं छिड़क पाया और शव अधजला रह गया। मामले में विनोद इस समय पुलिस रिमांड पर है। उसने वारदात को 11 फरवरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को बड़ी निवासी विनोद टांक ने युवती की गला दबाकर हत्या की और शव को अपनी कार में रखकर मदार श्मशान पहुंचा। यहां पेट्रोल व युवती के कपड़े-बैग आदि डालकर शव को जला दिया था। इस दौरान युवती के सिर से कमर तक का हिस्सा ही जला। विनोद काे शक था कि शव पूरी तरह नहीं जल पाएगा। ऐसे में रात 9:30 बजे वह कविता गांव के बरोड़िया पेट्रोल पंप से फिर एक लीटर पेट्रोल लेकर रात 10 बजे शव पर डालने पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस को देखकर वरड़ा गांव के जंगली इलाके से घर आ गया। उसने पेट्रोल की बोतल भी रास्ते में फेंक दी। किसी को शक न हो इसलिए वह आम जीवन जी रहा था। पंप से पेट्रोल लेने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बता दें, दिल्ली निवासी यह युवती कॉल गर्ल थी और विनोद शादीशुदा है। इसके बावजूद दोनों शहर के बड़ी इलाके में लिव इन में रह रहे थे। युवती उस पर शादी का दबाव बनाने के साथ पैसों की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर विनोद ने यह वारदात की। घटना कई दिन तक रहस्यमयी बनी रही, लेकिन पुलिस ने शनिवार रात को विनोद को गिरफ्तार कर लिया था। इस टीम ने किया खुलासा मामले का खुलासा करने में कांस्टेबल रिकेश जाखड़, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र जाखड़ और सवाई सिंह की मुख्य भूमिका रही। इनके अलावा एएसआई रणजीत सिंह राठौड़, हेडकांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल तपेंद्र भादु, सुनिल, सवाई सिंह, डालाराम, सुनिल, प्रमोद कुमार और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल की टीम भी साथ रही। घटना स्थल की तस्दीक कराई, बोतल भी बरामद करेंगे बड़गांव पुलिस ने मंगलवार को विनोद से घटना स्थल की तस्दीक कराई। पुलिस फेंकी हुई पेट्रोल की जगह की भी जांच करेगी और बोतल बरामद करने का प्रयास करेगी। विनोद और युवती एक साल से लिव इन में रह रही थी। हत्या के बाद विनोद दो घंटे तक शव के पास बैठकर उसे ठिकाने लगाने के तरीके ढूंढता रहा। बाद में पंप से 4 लीटर पेट्रोल खरीदा। रास्ते में ठेके से शराब पी और रात 9 बजे मदार श्मशान घाट पर पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *