चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में एक विशेष समुदाय के आरोपी को डिटेन कर लिया गया। दुष्कर्मी बच्ची का पड़ोसी है। सही समय पर परिवार के लोगों ने देख लिया और बच्ची को बचा लिया। मामले की जानकारी होते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी के साथ मारपीट की। थाने के बाहर भी देर रात तक हंगामा हुआ। इस दौरान एडिशन एसपी सरिता सिंह मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पीड़ित पक्ष के समाज की और से चंदेरिया बाजार बंद रखने का आव्हान किया गया है। खेलते खेलते गायब हुई बच्ची चंदेरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की ढाई साल की बच्ची रात के करीब 11 अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता भी बाहर ही बैठे हुए थे। कुछ देर बाद बालिका जब नजर नहीं आई तो परिजनों ने इधर-उधर उसे ढूंढना शुरू किया। अचानक उनकी नजर पड़ोसी के घर पर पड़ी। जहां बच्ची उल्टी लेटी हुई थी और पड़ोसी उसके साथ गलत हरकत करने की शुरुआत करने वाला था। दुष्कर्म की कोशिश को देखते हुए परिवार जनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। देर रात तक हुआ हंगामा लोगों ने तुरंत दुष्कर्मी के घर घुसकर उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे चंदेरिया थाना लेकर आए। थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने खूब हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी सरिता सिंह, डिप्टी शिव प्रकाश टेलर, थाना अधिकारी सुनीता गुर्जर सहित भारी संख्या में पुलिस बल थाने के बाहर पहुंचा। थाने के बाहर पीड़ित पक्ष की ओर से समाज जन, हिंदू संगठन के लोग एकत्रित हुए। हिंदू संगठन के मुकेश नाहटा ने इस पर सख्त कार्रवाई करने की बात रखी। इस दौरान एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। देर रात को बालिका का मेडिकल भी करवाया गया। सख्त से सख्त होगी कार्रवाई एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम गंभीरता बरतेंगे और ऐसी सजा देंगे की कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का सोचे भी नहीं। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, बुधवार सुबह समाज जनों ने चंदेरिया बाजार बंद रखने का आव्हान किया।


