धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश प्रसाद अस्पताल में इलाज के दौरान एक 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। मंगलवार रात की इस घटना में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कंधे की हड्डी टूट जाने पर परिजन उन्हें हॉस्पिटल लाए थे वे डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कहा कि एनेस्थिसिया का ओवरडोज दे देने से ही महिला की मौत हुई। बरवाअड्डा के छोटा पिछड़ी की गंगोत्री देवी के कंधे की हड्डी टूट जाने पर परिजन उन्हें हॉस्पिटल लाए थे। वहां उनकी मौत के बाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व अन्य लोग पहुंच गए। समझा-बुझा कर किसी तरह लोगों को शांत कराया गया हंगामे की खबर मिलने पर धनबाद और सरायढेला थानों की पुलिस भी पहुंच गई। समझा-बुझा कर किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। लेकिन, मृतका के परिजन मुआवजे पर अड़ गए। देर रात तक इस मुद्दे पर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत होती रही। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कही अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष बजाज का कहना है कि आरोप निराधार हैं। परिजनों ने मरीज को पानी पिलाया था। उन्होंने परिजनों को पोस्टमॉर्टम कराने की सलाह दी। हालांकि, परिजनों ने लिखित में पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कही है। —————————————– ये भी खबर पढ़िए जंगल में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश:पति से विवाद के बाद दो दिनों से थी लापता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका धनबाद के बेलगड़िया जंगल में गुरुवार को एक महिला की फंदे से लटकी लाश मिली। गमछे से फांसी का फंदा बनाकर महिला के शव को लटकाया गया था। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र की है। दो दिन पूर्व महिला का अपने पति से विवाद हुआ था और इसके बाद से वो लापता थी। मृतका की पहचान बेलगड़िया मोहली टोला निवासी जयराम मोहली की पत्नी डॉली देवी के रूप में की गई। डॉली अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गई है। डॉली का मायका बोकारो के चास प्रखंड में है। पढ़िए पूरी खबर…


