ससुराल में जहर खाने से दामाद की मौत:पत्नी को लेने आया था, साथ जाने से मना करने पर उठाया कदम

झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में दामाद ने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के ढाबला भगवान गांव का निवासी था और 11 फरवरी को अपने ससुराल आया था। डग थाने के एएसआई श्याम कुमार ने बताया कि परिजनों ने नारायण सिंह (35) पुत्र नाथू सिंह, निवासी ढाबला भगवान, थाना सुवासरा, मध्य प्रदेश की अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने बताया कि नारायण सिंह 11 फरवरी को अपनी पत्नी कांग्रेस बाई को लेने डग थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव स्थित ससुराल आया था। पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद नारायण सिंह ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे डग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में उसका इलाज किया गया। अगले दिन उसे झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की बहन और भांजे ने जांच की मांग की
मृतक की बहन और भांजे ने, जो पिपलिया गांव के ही निवासी हैं, ससुराल पक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि जांच होनी चाहिए कि नारायण सिंह ने स्वयं जहर का सेवन किया या उसे किसी ने जहर दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि उसके हाथ में छाले के निशान थे। मृतक का एक 6 साल का बच्चा है। परिजनों के अनुसार नारायण सिंह अपनी पत्नी को 8 दिन पहले ही पिपलिया स्थित ससुराल छोड़कर आया था। जब वह उसे वापस लेने आया तो पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि पत्नी डेढ़ लाख रुपए भी लेकर आई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *