सागर का मौसम साफ होने से सूरज की तपिश बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल बना हुआ है। जिससे वातावरण से ठंड गायब हो गई है। दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। सोमवार को सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। तेज धूप खिली। धूप में तल्ख रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की तल्खी बढ़ती गई। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक पारे में उछाल देखने को मिलेगा। जिसके बाद पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सागर जिले में 18 और 19 फरवरी को बादल और बारिश का अनुमान जताया गया है। रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर अचानक बदले मौसम से दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो सामान्य से 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान 18 डिग्री पर है जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वर्तमान में सागर में रात के समय हल्की सर्दी का दौर बना हुआ है। सागर के पारे में आया उछाल…


