कपूरथला में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में सुल्तानपुर लोधी और ढिलवां थानों में अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहले मामले में, थाना सुल्तानपुर लोधी में पुलिस की टीम गश्त पर थी। गांव डल्ला से अमरजीतपुर की ओर जाते समय, छप्पड़ के पास एक पैदल व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ काला, निवासी गांव लख-वारिआह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को देख लिफाफा सड़क किनारे फेंका दूसरे मामले में, थाना ढिलवां में तैनात ASI परमजीत सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। पुराने पुल ढिलवां के पास पहुंचने पर, वहां पहले से खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। 9 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को काबू किया और फेंके गए लिफाफे की जांच की, जिसमें से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान ढिलवां निवासी रविंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


