डीग जिले के नगर थाना इलाके में दो व्यापारियों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में दोनों व्यापारियों के पक्ष में 5 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए नगर अस्पताल में लेकर जाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चूड़ियों का व्यापार करते हैं दोनों व्यापारी नगर SHO लाखन सिंह ने बताया कि घटना नगर कस्बे के बस स्टैंड की है। दोनों व्यापारी रामसिंह और अशोक रिश्तेदार हैं। दोनों की चूड़ियों का व्यापार करते हैं। दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आपस में दोनों गालियां देने लगे। दोनों पक्षों के 5 व्यापारी हुए घायल कुछ देर बाद दोनों पक्ष लाठियां निकाल लाये और, एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में के पक्ष के रामसिंह और उसके बेटे सचिन को चोट आई है। वहीं दूसरी पक्ष के अशोक, गिरीश और राहुल को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत सभी घायलों को नगर अस्पताल लेकर जाया गया। जहां दोनों का इलाज करवाया गया साथ ही मेडिकल करवाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दे दी है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


