अंजड़ में मजदूर की झोपड़ी में लगी आग:पड़ोसियों ने बुजुर्ग मां को बचाया; गृहस्थी का सामान जला, प्रशासन से मदद की गुहार

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में सोमवार दोपहर वार्ड क्रमांक 14 में स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद बुजुर्ग महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मजदूरी पर गया था बेटा, घर में अकेली थी मां जानकारी के अनुसार, वार्ड 14 के पहाड़ी इलाके में संतोष अपनी मां पुनी बाई के साथ एक कच्चे मकान में रहता है। सोमवार मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां पुनी बाई अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान जब झोपड़ी से धुंआ और आग की लपटें उठती दिखीं, तो आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुनी बाई को आग लगने का अहसास नहीं हुआ। पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत उन्हें घर से बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।। मदद की गुहार लगाई काम से वापस लौटने पर संतोष को घटना का पता चला। इस दौरान घर में रखा अनाज, कपड़े और जमा पूंजी जल गई। उसने प्रशासन से सहायता देने की मांग की है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *