रायगढ़ में डूमरपाली गांव में बिक रही अवैध शराब:महिलाएं शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची, शिकायत करने पर महिला BDC का पति दे रहा धमकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। ऐसे में डूमरपाली गांव की काफी संख्या में महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में अवैध रूप से बिक रही अवैध शराब व गांजा को लेकर एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। सोमवार की दोपहर डूमरपाली के गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में गुरूवार को बैठक रखी गई थी। जिसमें तय किया गया कि गांव को नशामुक्त ग्राम बनाना है। इसके लिए गांव में अवैध शराब बिक्री करने वाले पदमावती साहू, गोपाल साहू, माला बाई साहू, भुवेनश्वर बैरागी व श्याम बाई बैरागी को सूचना देकर उन्हें मना किया गया। ताकि गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद हो सके, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने समूह व पंचायत के फैसले को मनाने से इंकार कर दिया। वहीं गांव के लीला कुमार साहू द्वारा बीच बस्ती जुआ भी खेलवाया जा रहा है। इन सब से परेशान होकर काफी संख्या में महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है। जहां पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वसन दिया है।
मारपीट करने की धमकी दे रहा
गांव की गंगा महंत ने बताया कि SSP के नाम आवेदन दिया गया है कि इसके लिए पूर्व में भूपदेवपुर थाना में बताया गया था, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने पर गांव के बीडीसी शिव कुमारी साहू के पति के द्वारा मारपीट करने की धमकी दी जा रही है। एएसपी को जानकारी दी गई और उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वसन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *