फाजिल्का जिले के अबोहर में खिलौने बेचने वाले एक युवक को बेसबॉल से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने उससे हजारों की नगदी और मोबाइल फोन भी लूट लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, घायल विकास मेलों में खिलौने बेचने का काम करते हैं। कल महाशिवरात्रि के दिन वह मौहल्ले के कुछ अन्य युवक वहां खिलौने बेचने गए थे, जहां उसकी बुआ के बेटे भगतू ने भी स्टॉल लगाई थी। खिलौनों को लेकर हुई थी कहासुनी विकास ने बताया कि अबोहर के ही कुछ अन्य युवकों की उसके बुआ के बेटे से खिलौने बेचने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जब उन युवकों ने भगतू से मारपीट की, तो उसने बीच-बचाव किया था। बेसबॉल से हमला करने का आरोप विकास ने बताया कि रात में मेला खत्म होने के बाद जब वह अबोहर लौटा और अपने घर के पास पहुंचा, तो उन्हीं युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया। उन्होंने बेसबॉल से उस पर हमला कर बुरी तरह पीटा। विकास ने आरोप लगाया कि हमलावर उससे करीब 12 हजार रुपए नकद और उसका मोबाइल फोन लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया घटना के बाद परिजनों ने विकास को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी एमएलआर रिपोर्ट सिटी वन थाना अबोहर को भेज दी है। थाना इंचार्ज ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से जांच की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


