बिना नंबरी कार से आए चोर, सूने मकान में चोरी:CCTV, बड़गांव थाना क्षेत्र में वारदात, सोना-चांदी ज्वैलरी और नकदी लेकर हुए फरार

उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में ट्रेजर टाउन के सामने एक सुनसान मकान में चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दो से तीन नकबापोश बदमाश बिना नंबर की काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आते हैं। कार मकान के सामने पार्क कर देते हैं और मैन गेट से फांदकर अंदर घुस जाते हैं। उनके हाथ में हथियार या फिर कटर जैसी चीज भी थी, जो प्ला​स्टिक के कट्टे के अंदर थी। इसके बाद वे घर में से सोना-चांदी सहित करीब 20 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। घटना 14 फरवरी देर रात की है। सुबह जब परिवार घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे देख हैरान रह गए। अंदर सामान बिखरा हुआ था और सोना-चांदी की ज्वैलरी सहित नकदी गायब थी। पीड़ित ने बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज करा चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी सामान वापस दिलाने की मांग की है। परिवार किसी काम से ईसवाल गया था: एएसआई
बड़गांव थाने के एएसआई सोहनसिंह राणावत ने बताया कि चोरी प्रार्थी तोकिर हुसैन(72) के घर में हुई। तोकिर आॅटोमोबाइल कंपनी से रिटायर्ड हैं उनके दो बच्चे हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ईसवाल में अपने फैमिली मित्र के यहां किसी काम से गए थे। पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार जब यहां पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता लगा। क्योंकि मैन गेट का ताला लगा हुआ था। चोरी मैन गेट फांदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। हालांकि फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *