अजमेर जिले के पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे। हनुमंत कथा से पहले 22 फरवरी को अजमेर में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। आयोजक संस्थान की ओर से सोमवार को इस रोड शो की ट्रायल रैली निकाली गई। जयपुर रोड स्थित कथा कार्यालय से रैली की शुरुआत हुई। रैली सूचना केंद्र चौराहा, रेलवे स्टेशन, केसरगंज, चूड़ी बाजार, महावीर सर्किल होते हुए बजरंगगढ़ चौराहे पर पहुंची। ट्रायल रैली के दौरान रोड शो में होने वाली परेशानियों का आकलन किया गया। यहां रोड शो के रूट को भी अंतिम रूप दिया गया है। रैली के संयोजक पवन कुमार ने बताया- 22 फरवरी को अजमेर में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल रैली में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। पहले देखें PHOTOS जिला प्रशासन भी हुआ अलर्ट
जिला प्रशासन ने पुष्कर में होने वाली कथा को लेकर तैयारियां तेज शुरू कर दी है। पुष्कर में 10 बड़े पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुष्कर के सभी स्थायी पार्किंग में श्रद्धालु अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। 10 बड़े पार्किंग स्थल पुष्कर आने वाले अलग-अलग सड़कों पर बनाए जाएंगे। ये कथा स्थल से एक से दो किमी की दूरी पर हो सकते हैं।


