ललितपुर में लापता छात्र का शव बांध में मिला:पिता ने मप्र के रहने वाले लोको पायलट दामाद पर हत्या का आरोप लगाया

ललितपुर में लापता 16 वर्षीय छात्र हर्षित रायकवार का शव सोमवार को गोविंद सागर बांध में मिला। छात्र रविवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई है और मृतक के पिता ने अपने दामाद पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। कोतवाली सदर के मोहल्ला चौबेयाना निवासी कक्षा 12 के छात्र हर्षित पुत्र महेश रायकवार रविवार दोपहर से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजन उसे खोजते हुए गोविंद सागर बांध पहुंचे, जहां पानी में हर्षित का शव तैरता मिला। मृतक के पिता महेश रायकवार ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे तक हर्षित का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने सदर चौकी और कोतवाली में बेटे के लापता होने की सूचना दी। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने सुबह आने को कहकर कोई कार्रवाई नहीं की। तीन साल पहले पन्ना जिले में की थी शादी महेश रायकवार ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी हर्षिता की शादी तीन साल पहले मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी एक रेलवे लोको पायलट से हुई थी। एक साल पहले दामाद ने बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था और हर्षित पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। धमकी दे रहा था दामाद पिता के अनुसार, दामाद हर्षित को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि दामाद ने ही हर्षित के साथ कोई अनहोनी की है। पिता ने यह भी बताया कि हर्षित की चप्पल मौके से नहीं मिली है। हर्षित अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं, मृतक के बहन हर्षिता ने बताया – उसका पति लोको पायलेट लोकेश कुमार मांझी लगातार भाई व उसे मारने की धमकी दे था। उसी ने भाई के साथ किसी घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *