वित्त मंत्री दीया कुमारी आज राजस्थान का बजट पेश कर रही है। इस बजट से सवाई माधोपुर जिले को कई उम्मीदें हैं। पिछले बजट में रणथंभौर के रोप-वे का जिक्र तो हुआ मगर आज तक रणथंभौर में रोप-वे की योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। ऐसी बहुत सी उम्मीदें सवाई माधोपुर वासियों को इस बजट से है। सवाई माधोपुर वासियों को बजट में रोजगार, परिवहन और जल आपूर्ति से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। लोगों को आशा है कि जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा हों सकेंगे। लोगों की जिले में जल और बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने और हमीर ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा करने की आस है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। सवाई माधोपुर के लोगों का मानना है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व के आसपास पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके साथ ही, घड़ियाल प्रोजेक्ट को दोबारा सक्रिय कर सवाई माधोपुर को एक बड़ा इको-टूरिज्म हब विकसित करने की उम्मीद है।


