राजसमंद में सफाई के क्षेत्र में कलेक्टर बालमुकुंद असावा अब तक कई नवाचार किए है। अब इस क्रम में कलेक्टर ने हॉस्पिटल में स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
इस बार कलेक्टर ने आगामी 22 फरवरी को जिले में विशेष अभियान ‘माय हॉस्पिटल, क्लीन हॉस्पिटल’ अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसके तहत जिले के सभी हॉस्पिटलों में प्रभावी रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। वही निकाय क्षेत्रों में नगर परिषद राजसमंद एवं नगर पालिका नाथद्वारा के आयुक्तों को निर्देश दिए गए कि कचरा पात्रों का प्रभावी वितरण करें और कचरा फैलाने वालों पर चालान की कार्रवाई करें। नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने बताया कि अब तक 650 डस्टबिन वितरित किए जा चुके हैं और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और बेहतर बनाया गया है। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई एवं रखरखाव की कार्रवाई लगातार जारी है।
सीईओ बृजमोहन बैरवा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में लिगसी वेस्ट हटाने का अभियान पूर्ण किया जाकर सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर संग्रहित किया गया है।


