बारां में बिजली निगम की खड़ी जीप में लगी आग:कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

बारां शहर के चारमूर्ति चौराहा स्थित बिजली निगम के एईएन ऑफिस परिसर में खड़ी एक जीप में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सहायक अग्निशमन अधिकारी रामसिंह मीणा ने बताया कि ग्रेड के पास खड़ी बिजली निगम की जीप में अचानक आग लगी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से लपटों में बदल गई। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, शुरुआती जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *