चित्रकुट इलाके में इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी आग:तीन वाहन और बैटरियां जले; अन्य वाहन पुलिस ने निकाले बाहर

शहर के चित्रकुट थाना इलाके के गांधी पथ क्षेत्र में, मॉल ऑफ जयपुर के पास एक बैटरी स्कूटर शोरूम में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर और बैटरियां जलकर राख हो गईं। हालांकि दमकल और पुलिस की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू सूचना मिलते ही चित्रकुट थाना प्रभारी प्रभु सिंह के नेतृत्व में पुलिट टीम मौके पर पहुंची। वहीं आग की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका प्रभु सिंह, थाना प्रभारी चित्रकूट थाना ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। तीन स्कूट जली, 15 से अधिक बचाई गईं थानाप्रभारी ने बताया- शोरूम को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया था। जिस हिस्से में आग लगी, वहां खड़ी तीन स्कूटी और बैटरियां पूरी तरह जल गईं। वहीं पास की दुकानों में खड़ी 15 से अधिक स्कूटियों को समय रहते पुलिस ने बाहर निकाल लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। समय पर कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *