दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर चोरी की वारदातों का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार,5 लाख का माल बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत विकसित 8-लेन एक्सप्रेसवे से सोलर प्लेट, बैटरियां, केबल, कैमरे, इन्वर्टर तथा सुरक्षा दीवार से जुड़े सामान की चोरी के मामलों में की गई। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि थाना बुढादीत में दर्ज प्रकरण मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया था कि चैनेज 347+500 से 348+650 के बीच लगे सोलर प्लेट, इलैक्ट्रिक केबल, बैटरियां और सुरक्षा दीवार के सिमेंट पट्टियां व पिल्लर चोरी कर लिए गए। विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों—गुडडीश्याम, कृष्णमुरारी और लक्ष्मण को कोटडापुरा 8-लेन के पास से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सुरक्षा दीवार की 55 सिमेंट पट्टियां व पिल्लर, जियो टेक्सटाइल के 4 नग, 300 एएच बैटरी पैक, सोलर प्लेट (3 बड़ी, 1 छोटी), इलैक्ट्रिक वायर के 4 बंडल (करीब 1000 मीटर), प्लास्टिक पानी पाइप (करीब 200 फुट), एमवीसीवी पोस्ट, डिसाईकिल, तथा टूटा हुआ सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह पिछले दो वर्षों से सक्रिय था। गिरोह के सदस्य दिन में घटनास्थल की रेकी करते और रात में वारदात को अंजाम देते थे। एक सदस्य निगरानी रखता, जबकि अन्य चोरी करते। आरोपियों द्वारा एक्सप्रेसवे पर 10 से 12 स्थलों पर वारदातें करना स्वीकार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *