ट्रॉली से टकराई बाइक,दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत:मेला देखकर गांव लौट रहे थे, सुबह घर से काम के लिए निकले थे

मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात 2 बजे की है। सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव- रात 2 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में NH-56 (चित्तौड़गढ़ से दाहोद, गुजरात) पर मोटा मायंका पोल पर एक बाइक खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों की पहचान सुहागपुरा के बोरान खेड़ा निवासी गोपाल (23), कांतिलाल (24) और सुहापुरा के मोटी खेड़ी निवासी ईश्वर (22) के रूप में हुई। तीनों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत
पुलिस ने बताया-गोलाल और कांतिलाल आपस में चचेरे भाई थे। दोनों अपने दोस्त ईश्वर लाल के साथ रविवार को प्रतापगढ़ में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। शाम के समय वे प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के मेला मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि का मेला देखने पहुंच गए। इस दौरान भजन गायक गोकुल शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते उन्हें निकलते-निकलते रात के 1:30 बज गए। प्रतापगढ़ से 8 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
थाना अधिकारी ने बताया-प्रतापगढ़ से 8 किलोमीटर दूर उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की-ट्रॉली से टकरा गई। ट्रैक्टर की ट्रॉली का टायर पंचर होने पर उसे हाईवे किनारे खड़ा किया गया था। इस दौरान ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर निकल चुका था। मृतकों में दो युवक शादीशुदा थे
जानकारी के अनुसार मृतकों में गोपाल शादीशुदा था। उसके दो बच्चे थे। घर में गोपाल से एक छोटा भाई हरीश है। कांतिलाल की सगाई लंबडाबरा (प्रतापगढ़) में हुई थी और एक महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। कांतिलाल अपने पिता का तीसरे नंबर का बेटा था। ईश्वरलाल भी शादीशुदा था और उनकी दो बेटियां हैं। सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर की ट्रॉली से बाइक की टक्कर के बाद तीनों की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। … यह भी पढ़ें चाचा के साथ खड़ी थीं बहनें, डंपर चढ़ गया:जयपुर हादसा: सड़क पर कुचले पड़े मिले तीनों के शव, प्रत्यक्षदर्शी बोले- वो भयावह था जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को कुचल दिया। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। सड़क पर शव बिछ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में किसी का पैर कट गया था तो किसी का हाथ। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *