फाजिल्का में टेंट हाउस मालिक की मौत:परिजनों ने रोड किया जाम, नहर से शव-बाइक बरामद, कपड़े खरीद घर लौट रहा था

पंजाब के फाजिल्का-अबोहर हाईवे पर गांव बेगांवाली के पास एक दुखद सड़क हादसे में टेंट हाउस मालिक की जान चली गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गगन के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गया था बाजार जानकारी के अनुसार गगन अपने बच्चों और परिवार के लिए फाजिल्का से कपड़े और जूते खरीदकर रात को घर लौट रहा था। गांव बेगांवाली के पास नहर किनारे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रखे मिट्टी के ढेर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक नहर में जा गिरी और गगन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गगन के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू की। देर रात नहर से मिला व्यक्ति का शव रात करीब 2 बजे गगन का शव नहर में मिला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो डायवर्जन का साइन बोर्ड लगाया गया था और न ही रिफ्लेक्टर। ठेकेदार की इस लापरवाही के कारण हादसा हुआ। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने पंजाब राजस्थान हाईवे जाम कर दिया। थाना खुई खेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *