डीग जिले के बृज नगर में दुकान के सामने सामान रखने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। यह घटना बृज नगर बस स्टैंड के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच दुकान के आगे सामान रखने को लेकर कहासुनी हुई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दुकान पर जाकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में रामसिंह पुत्र भिक्कीराम, सचिन पुत्र रामसिंह, अशोक पुत्र काशीराम, गिरीश पुत्र काशीराम और राहुल पुत्र काशीराम घायल हो गए। ब्रजनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों दुकानदारों ने संबंधित पुलिस थाने में तहरीर पेश की है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।


