खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर परिसर में सोमवार को किन्नर समाज की सदस्य वाहिद अहमद उर्फ सितारा गुरु ने सनातन धर्म अपना लिया। वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम के बाद अब उनकी पहचान ‘सीता’ के नाम से होगी। इस दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या सखी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंदिर परिसर में हवन, पूजन और मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई। कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद किन्नर समाज के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सीता का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म धार्मिक अनुष्ठान के बाद सितारा गुरु ने कहा कि वे स्वेच्छा से सनातन धर्म में आस्था व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा जताते हुए कहा कि महादेवगढ़ मंदिर आकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष मिला है। संरक्षक बोले- यह घर वापसी है महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि किन्नर समाज की सदस्य ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने इसे ‘घर वापसी’ बताते हुए कहा कि मंदिर में विधिवत प्रक्रिया के साथ अनुष्ठान कराया गया। एक दिन पहले निकली थी शिव बारात धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी मिलने पर शहर के अन्य किन्नर भी मंदिर पहुंचे और उत्साह के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। गौरतलब है कि महादेवगढ़ मंदिर शहर का प्राचीन आस्था का केंद्र है। यहां रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भोले की बारात भी निकाली गई थी।


