एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग:मुरैना में वकीलों का प्रदर्शन, शिवपुरी में साथी की हत्या के विरोध में PM के नाम सौंपा ज्ञापन

मुरैना में सोमवार को जिला अभिभाषक संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। संघ ने प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। वकीलों ने देश में जल्द से जल्द अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू करने और शिवपुरी के करैरा में हुई वकील साथी की हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट हरी सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने 14 फरवरी को शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संघ के सदस्य संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर की गई हत्या पर रोष जताया। वकीलों ने मांग की है कि हत्याकांड के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हमले को गैर-जमानती अपराध बनाने की मांग जिला अभिभाषक संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में प्रमुख रूप से ये मांगें रखी हैं… PMO भेजा जाएगा ज्ञापन एडीएम अश्वनी कुमार रावत ने बताया कि अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला प्रशासन एक माध्यम है, उनकी मांगों और ज्ञापन को पीएमओ कार्यालय (PMO) भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *