अयोधा नगर थाना इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग के लते खुदकुशी करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय राहुल खांबरा पुत्र राज खांबरा अयोध्या बाइपास में रहता था। वह दसवीं तक पढ़ा था और फिलहाल प्राइवेट जॉब कर रहा था। एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। रविवार की रात को युवक का प्रेमिका से विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप कि फोन पर हुए इसी विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई है। सोमवार तड़के शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। पीएम के बाद सोमवार की दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


