लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा, निवासी मोहल्ला गुरु नानकपुरा, रायकोट के रूप में हुई है। उस पर पहले भी नशा तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा इस धंधे में सक्रिय हो गया था। पुलिस के अनुसार, गुरमिंदर सिंह करीब दो महीने पहले ही नशे के एक मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर बाहर आते ही उसने फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया था।
आरोपी गिरफ्तार, नशे की गोलियां बरामद थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वीवा कैम फैक्ट्री के नजदीक सरकारी अस्पताल से सुआ पुली रामगढ़ सिवियां रोड की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक लोई ओढ़े हुए सामने से आ रहा था।युवक ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, वह घबरा गया और जगराओं-रायकोट रोड की तरफ मुड़ने लगा। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज शक होने पर पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लिफाफे में भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद गुरमिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।एसएचओ गुरसेवक सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी गुरमिंदर सिंह पर पहले भी नशा तस्करी के लगभग 5 मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से इस अवैध धंधे में लिप्त हो जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से प्राप्त करता था, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *