मेवाती बोले-सरकार की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाए:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष टोंक आए, कार्यकर्ताओं ने पहनाई 51 किलो की फूल माला

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती के टोंक आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बहीर क्षेत्र पहुंचकर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को अधिक से अधिक मिले। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को राजनीति में अधिक से अधिक भाग लेने और समाज को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए भी कई लाभांवित योजनाएं है, उनका लाभ लेकर आगे बढ़े। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही हैं। सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की लाभ पहुंच सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रसीद खान,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री विकार खान, तौसीफ खान, हसीन खान, आसिफ खान, शकील, इमरान, सादाब सहित अन्य मौजूद रहे। जगह-जगह स्वागत किया जिला कोषाध्यक्ष जाकिर खान मेवाती के नेतृत्व में हाइवे पर प्रदेशाध्यक्ष मेवाती का स्वागत हुआ। उसके बाद बड़ा कुआं टोंक पर जिला बजरी एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद असलम के नेतृत्व में मेवाती का स्वागत किया गया। साथ ही काफिला बाजार, पांच बत्ती पर तौसीफ खान, शहर उपाध्यक्ष एवं हसीन खान शहर सह प्रवक्ता के नेतृत्व में मेवाती का स्वागत किया गया। उसके बाद सुभाष बाजार में रफीक अब्बासी जिला उपाध्यक्ष एवं दानिश खान द्वारा मेवाती का स्वागत किया गया। घंटाघर चौराहे पर इमरान नदाफी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मेवाती का स्वागत किया गया एवं 51 किलो की माला पहनाई गई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पटेल सर्कल पर मुजाहिद कायमखानी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *