गांव के ही पड़ोसी ने किसान के साथ की वारदात:लग्जरी लाइफ़ जीने की चाहत में दोस्तों के साथ मिलकर किसान से लूटे 6.97 लाख, पुलिस ने किया खुलासा

जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने ग्रामीण के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम भी बरामद की है। वहीं। घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार को भी जब्त किया गया है। लुट की वारदात करने वाला किसान का परिचित ही थी। उसने ही अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
पूरी घटना 12 फरवरी की है। बैठवासियां निवासी किसान आईदान राम के साथ वारदात हुई। किसान ने बताया कि उन्होंने गिंगाला के खेराजराम से बोलेरो खरीदी थी। इसके लिए एसबीआई ओसियां से 6,97,000 रुपये गोल्ड लोन लेकर भुगतान के लिए निकले थे।
शाम साढ़े पांच बजे 14 माह की पोती जयश्री को लेकर गिंगाला जा रहे थे। इसी दौरान खिन्दाकोर के पास सफेद रंग की कार ने ओवरटेक किया। इसके बाद बावड़ी वास तापू रोड पर कार चालक ने रोकने का इशारा किया। खड़्ढे के कारण गाड़ी रुक गई तो तीनों आरोपी उतर आए। उन्होंने चाबी निकालकर मुंह गमछे से बांधा, सिर पर मारा और टूल बॉक्स से थैली में रखे 6 लाख 97 हजार रुपए लूटकर स्कॉर्पियो में तापू की ओर भाग गए। घटना के बाद आईदानराम ने पुत्र मुकेश व रिश्तेदार रामूराम को फोन किया, पुलिस को सूचना दी।घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी की। ग्रामीण SP नारायण टोगस के सुपरविजन व ASP भोपाल सिंह लखावत, सर्किल ऑफिसर हनुमानसिंह राठौड़ ने निर्देशन में ओसियां पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने थाना अधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने आसपास की जगह के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए। वहीं उस समय लोकेशन पर एक्टिव मोबाइल नंबरों की डिटेल भी निकाली। जिसके आधार पर इन आरोपियों की लोकेशन वहां पाई गई। इस पर पुलिस ने आरोपी नरपतराम उर्फ नरेश पुत्र रामुराम जाट निवासी बैठवासिया पुलिस थाना ओसियां, दिनेश पुत्र पदमाराम जाट निवासी पण्डित जी की ढाणी थाना ओसियां व कमलेश सुथार पुत्र रेवतराम सुथार निवासी पण्डित जी की ढाणी थाना ओसियां को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम ओर स्कोडा गाड़ी भी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *