मंडला में बिसौरा के स्कूल में मधुमक्खियों का हमला:प्रार्थना के दौरान मची भगदड़, 15 छात्र-छात्राएं घायल

मंडला जिले के निवास विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल बिसौरा में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। सुबह प्रार्थना के दौरान हुए इस हमले में लगभग 15 छात्र-छात्राएं और कुछ शिक्षक घायल हो गए। मधुमक्खियों के अचानक झुंड ने स्कूल परिसर में हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे; कुछ खेतों की ओर दौड़े, जबकि कुछ कक्षाओं में बेंच के नीचे छिप गए। 2 तस्वीरें देखिए… हालत खतरे से बाहर इस घटना में करीब 15 छात्र-छात्राएं मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए। उन्हें बचाने पहुंचे कुछ शिक्षक भी हमले की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। घायलों को निजी वाहनों और 108 एम्बुलेंस की सहायता से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही निवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे और शिक्षा विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *