बछौन ग्राम के सरपंच के खिलाफ कलेक्ट्रेट में शिकायत:निर्माण कार्यों के नाम पर पंचायत खाते से पैसे निकालने का आरोप

जिले के लवकुशनगर जनपद की ग्राम पंचायत बछौन के सरपंचों के खिलाफ एक व्यक्ति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सरपंचों पर निर्माण कार्यों के नाम पर पंचायत खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया गया है। साथ ही दोनों सरपंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बछौन गांव के रहने वाले संतराम ने बताया कि सरपंच सीता सोनी और सचिन श्रीराम आसरे ने 3 मार्च 2024 को वार्ड नंबर 1 में झंडीलाल कोरी के मकान से रामबहोरी पांडेय के मकान तक सड़क बनवाने के लिए पंचायत के खाते से 5 लाख 50 हजार रुपए निकाले थे। जबकि सड़क निमार्ण का कोई काम नहीं हुआ है। उसने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी की है, लेकिन मामले की कोई जांच नहीं हुई है। एसडीएम राकेश शुक्ला ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। हैंडपंप और पंचायत भवन बनवाने के नाम पर पैसे निकाले संतराम ने बताया कि सरपंचों ने हेड पंप और पंचायत भवन बनवाने के नाम पर भी पैसे निकाले है। 16 जनवरी को विधायक निधि से हैंडपंप के नाम की 97 हजार रुपए और ग्राम पंचायत भवन बनवाने के नाम पर 3 लाख 48 हजार रुपए निकाले गए, लेकिन उनका भी कोई काम शुरू नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *