लातेहार के बरवाडीह में 5 लाख के गहने चोरी:चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, तीन घरों में असफल प्रयास

लातेहार जिले के बरवाडीह शहर में रविवार देर रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। भगत सिंह चौक के पास संजीत गुप्ता के घर से चोरों ने करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। सोमवार सुबह संजीत गुप्ता की नींद खुलने पर उन्होंने घर का पिछला दरवाजा टूटा पाया। कमरे में सामान बिखरा था और बक्से का सामान बाहर फेंका हुआ था। जांच करने पर पता चला कि बक्से में रखे आभूषण गायब हैं। पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना प्रभारी अनुराग कुमार को घटना की जानकारी दी। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड टीम भी बुलाई गई सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मोहम्मद पीर और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जाएगा। इसी रात थाना क्षेत्र के अकराही टोला में भी चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने जीनी लैब के संचालक अमरेश यादव के घर को निशाना बनाया, लेकिन घरवालों की आहट सुनकर चोर भाग निकले। टोल-फ्री नंबर 112 पर सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग टीम ने सर्च अभियान चलाया, हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला। भगत सिंह चौक के पास बिट्टू गुप्ता और रामजी साव के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में सघन निगरानी की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *