5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:डेढ़ साल से फरार चल रहा था, कोतवाली थाना और साइबर सेल की कार्रवाई

हिंडौन सिटी में कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश मारूफ उर्फ लाला गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मारूफ उर्फ लाला काजीपाड़ा का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोहे का धारिया भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मारूफ उर्फ लाला को गंगापुर सिटी से हिरासत में लिया। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्रवाई में एएसआई बच्चू सिंह, योगेश, धीरज, राजेंद्र सिंह और साइबर सेल से जगमोहन शामिल थे। विशेष रूप से योगेश सिंह और धीरज सिंह की भूमिका अहम रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *