कोलपुरा में आदिवासी भील समाज की शिव बारात:गांव के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रावतभाटा के कोलपुरा गांव में आदिवासी भील समाज द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर महादेव के भजनों पर ग्रामीण और युवा वर्ग ने नृत्य किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजन आकर्षण का केंद्र रहे। भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान रघुनाथ भील ने बताया कि यह शिव बारात प्रतिवर्ष समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का संदेश देती है। शोभायात्रा में रावतभाटा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *