हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और पंकज रूलानिया सीकर कोर्ट में पेश:रविंद्र को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज को उदयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

सीकर के चर्चित मनीष भामू हत्याकांड मामले में सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने आज 2 अपराधियों को सीकर के सीजेएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस आज हत्याकांड से जुड़े हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
मनीष भामू हत्याकांड मामले में आज सीकर सीजेएम कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तारी के बाद 17 फरवरी को दोनों आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पक्ष की ओर से एडवोकेट सुरेश भास्कर ने पैरवी की। मामले में अब तक करीब 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
गौरतलब है कि सीकर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू मर्डर केस में पुलिस ने इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक पुलिस कांंस्टेबल और एक बैंककर्मी भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को मनीष भामू कुछ आदतन बदमाशों के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद आरोपी मनीष भामू (35) को उसके भाई की फॉर्च्यूनर कार में जयपुर लेकर गए। रास्ते में शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था। परिजनों ने नामजद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में हत्या साबित होने के बाद यह गिरफ्तारियां हुईं हैं, हालांकि अभी कई और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *