झालरापाटन में युवक ने सल्फास खाकर किया सुसाइड:ससुराल वालों पर जंजीरों में बांधकर पीटने का आरोप, पत्नी और सास से हुआ था विवाद

लहसुन की फसल के लिए लिए कीटनाशक खरीदने आए किसान ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र की है। एएसआई दुर्गा लाल ने बताया- थाना क्षेत्र के गादिया झटकाल निवासी मनोहर लाल (35) रविवार दोपहर को लहसुन की फसल के लिए कीटनाशक खरीदने झालरापाटन आया था। कीटनाशक खरीदने के बाद वह गोमती सागर ब्रिज के पास पहुंचा और सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर झालरापाटन के ही उसके रिश्तेदार राकेश ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रात करीब 8:00 बजे इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी के ननिहाल ले जाकर की मारपीट
मृतक मनोहर लाल के भाई फूलचंद ने बताया-11 फरवरी की शाम मनोहर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी रचना और सास भूली बाई के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद परिजन रचना और भूली बाई को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल ले गए थे। इसी बीच रचना के पीहर और ननिहाल पक्ष के पांच लोग कार से गादियां झटकाल गांव पहुंचे। उन्होंने मनोहर को पुलिस के हवाले करने का बहाना बनाकर रचना के ननिहाल गुणदी गांव ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। 12 फरवरी को थाने में नहीं मिला मनोहरलाल
12 फरवरी की सुबह जब मनोहर के पिता किशनलाल और जीजा प्रहलाद सदर थाने पहुंचे, तो पता चला कि मनोहर को वहां नहीं लाया गया था। इसके बाद वे गुणदी गांव गए, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। मनोहर को जंजीरों से बांधकर रखने का आरोप
मृतक के जीजा प्रह्लाद ने बताया-ससुराल वालों ने मनोहर को जंजीरों से बांध रखा था और उसके साथ मारपीट कर रहे थे। पिता और जीजा ने ससुराल वालों को पुलिस को सूचना देने की बात कही, जिसके बाद वे वहां से लौट आए। हालांकि, ससुराल वाले मनोहर को कार से लेकर पहले ही सदर थाने पहुंच गए और उसे गिरफ्तार करवा दिया। पत्नी के पीहर पक्ष के खिलाफ दी रिपोर्ट
प्रह्लाद ने बताया-13 फरवरी को परिजनों ने मनोहर की जमानत करवाई और उसे घर लेकर आए। तब से मनोहर अवसाद में था और 15 फरवरी को उसने झालरापाटन जाकर सल्फास का सेवन कर लिया। परिजनों ने रचना के पीहर और ननिहाल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सदर थाना के एएसआई दुर्गा लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। … यह भी पढ़े पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने किया सुसाइड:VIDEO में बोला-11 साल का प्यार था; जिंदगी बर्बाद कर दी, मुझे इंसाफ जरूर दिलाना जयपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले बनाए वीडियो में उसने पत्नी के अफेयर से परेशान होने की बात कही। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां ने सुसाइड नोट वीडियो के आधार पर मामला दर्ज करवाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *