कवर्धा में नंदी की मूर्ति खंडित का VIDEO निकला फेक:SP ने कहा- बिना तथ्य खबर पर विश्वास न करें; गलत प्रचार पर होगी कार्रवाई

कबीरधान जिले के ग्राम बैजलपुर (कोको) में नंदी महाराज की मूर्ति खंडित किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कबीरधाम पुलिस ने इसे फर्जी बताते हुए गलत जानकारी वायरल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है। SP धर्मेंद्र सिंह ने सभी नागरिकों से अपील है कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, किसी भी अपुष्ट समाचार या वीडियो पर विश्वास न करें। बिना सत्यापन के उसे साझा न करें। इस प्रकार की भ्रामक सामग्री की सूचना निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। क्रिकेट खेलने के दौरान मूर्ति खंडित हुई थी पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो की वास्तविकता यह है कि गांव में बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने के दौरान दुर्घटनावश नंदी महाराज की मूर्ति खंडित हुई। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है। संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर तथ्य की पुष्टि की गई है। यह घटना किसी भी प्रकार की दुर्भावनापूर्ण या जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं है। पुलिस की चेतावनी कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति, समूह जानबूझकर भ्रामक सूचना या फर्जी वीडियो का प्रचार-प्रसार करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *