भीलवाड़ा में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसटी भीलवाड़ा और मांडल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपियों के पास से 50.68 ग्राम मेथीलीन ड्राइऑक्सी एम्फीटामाइन (एमडीए) बरामद किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई अशोक कड़वा और टीम से अवैध नशे के बारे में सूचना मिली थी। इसके आधार पर मांडल सीआई रोहिताश्व यादव जाप्ता लेकर पहुंचे और मांडल चौराहा से शाहपुरा तिराहा की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर नाकाबंदी कर दी। तलाशी में बाइक सवारों के पास मिली एमडी नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 50.68 ग्राम एमडीए बरामद हुई। इसके साथ ही घटना के काम में आ रही इनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया। मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। इनको किया गिरफ्तार अवैध तस्करी के मामले में पुलिस ने बनेड़ा थानांतर्गत बांसा का खेड़ा निवासी शिवराज पुत्र देवीलाल जाट और मांडल थानांतर्गत सोलबिघा आरजिया निवासी सुरेश पुत्र देवीलाल बलाई को गिरफ्तार किया गया।


