बाड़मेर जिले के शिव इलाके में सोलर कंपनियों का काम चल रहा है। मौखाव गांव में काम कर रही सोलर कंपनी के कर्मचारियों पर ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाते है। उनका कहना है कि इनकी ओर से बहन बेटियों के साथ गलत हरकत की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने कंपनी के गेट आगे धरना दे दिया। कार्रवाइ्र की मांग करने लगे। सूचना मिललने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता की। करीब 3 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई। पुलिस का कहना है कि गलत हरकत की कोई बात नहीं थी, कंपनी में स्थानीय लोगों की गाडी लगाने का मामला था। दरअसल, बाड़मेर जिले के शिव इलाके में अलग-अलग कंपनियों सोलर लगाने का काम कर रही है। मौखाब गांव में स्टेर्लिग कंपनी भी काम कर रही है। सोमवार को कंपनी गेट पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट पर गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले कंपनी के कार्मिकों ने हमारे गांव की बहन-बेटियों पर अभद्रता और गलत कमेंट किए है। जब उसकी जानकारी गांव को लगी तो गांव वाले इकट्ठे हुए। हमें कंपनी से कोई मतलब नहीं है कि किसी की गाडी लगाए और नहीं लगाए। लेकिन हम हमारी बहन-बेटियों के साथ किए गलत कमेंट को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस समय अभद्रता की गई थी उस कंपनी के कार्मिकों ने ड्राइवर को बोलकर गाडियां भगा ली थी।
शिव थाने के थानेदार जालाराम ने बताया- सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात की गई। कार्मिक व ग्रामीणों से वार्ता करवाकर सहमति बन गई है। गेट को खुलवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कंपनी में स्थानीय लोगों की गाडियां लगाने का मामला था। बाकी अभद्रता जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। न ही अभी तक कोई रिपोर्ट मिली है।


