जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (अध्यक्ष पूर्ण सुरजीत अकालीदल)) आज फाजिल्का पहुंचे। जहां गांव वनवाला हनुवंता में स्थानीय गुरुद्वारा साहिब कमेटी में संगत से मुलाकात कर विशेष बैठक की। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बरसों पुराने मुद्दे है जिन्हें लेकर वह निकले है। पंजाब और पंथ के इन मामलों के समाधान के लिए अब उनके द्वारा जिलास्तरीय कमेटियों से बैठक की जा रही है। इसी के तहत आज एक बैठक का आयोजन फाजिल्का में किया गया है। इस दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ-साथ अकाली दल को भी आड़े हाथों लिया। हरप्रीत बोले- जिला स्तर पर कमेटियों से बैठक करेंगे हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने फैसला किया है कि वह जिला स्तर पर कमेटियों से बैठक करेंगे। इसी के तहत आज उनके द्वारा फाजिल्का जिले में जिला जत्थेबंदी से बैठक की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में पंजाब एक भयानक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से उनके मुद्दे पेंडिंग पड़े है। वह चाहते है कि पंथ और पंजाब के मसले जो लंबे समय से पेंडिंग है। जिसमें दिल्ली की हकूमतों ने खून बहाया है। उन मसलों के समाधान के लिए पंथक शक्ति को प्रयत्नशील करने के लिए कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार सरकारी जमीन बेचने में लगी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा की जमीन बेच रही है। पंजाब में नशा बढ़ रहा है। हरप्रीत बोले- आप सरकार विज्ञापन पर रुपये खर्च कर रही हरप्रीत सिंह ने बताया पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार इश्तहारों पर रुपया खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि सब राज्यों के पास राजधानी है। पंजाब के गांवों को उजाड़ कर चंडीगढ़ बसाया गया है। इसलिए चंडीगढ़ पंजाब का क्यों नहीं है। हरप्रीत सिंह ने अकालीदल बादल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल, बादल ने कौम और पंथ का बहुत नुकसान किया है। इन सभी मुद्दों को लेकर अब उनके द्वारा पंथक शक्ति को एक किया जा रहा है ।


