नंदी महाराज की मूर्ति तोड़ने की खबर निकली फर्जी:कबीरधाम पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, फेक वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला कवर्धा में नंदी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने की खबर सोशल मीडिया और कुछ न्यूज पोर्टल पर वायरल की गई। लेकिन जांच में यह खबर और वीडियो पूरी तरह फर्जी निकले। पुलिस के अनुसार, वीडियो और खबर को गलत तरीके से पेश किया गया, ताकि लोगों में भ्रम फैले और माहौल खराब हो। यह मामला थाना पिपरिया के ग्राम बैजलपुर (कोको) का है। क्रिकेट खेलते समय टूटी थी मूर्ति दरअसल, गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान गलती से गेंद लगने से नंदी महाराज की मूर्ति खंडित हो गई। यह कोई जानबूझकर की गई हरकत नहीं थी। इस मामले में ग्राम पंचायत ने पंचनामा तैयार किया है और लोगों के बयान लेकर सच्चाई की पुष्टि की गई है। पुलिस ने कहा है कि बिना जांच के ऐसी गलत खबर और वीडियो फैलाने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। ऐसा करना कानूनन अपराध है और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
कबीरधाम पुलिस ने साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर फर्जी खबर या वीडियो फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर या वीडियो पर भरोसा न करें और बिना जांचे उसे शेयर न करें। अगर ऐसी कोई भ्रामक जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *