मनीष भामू हत्याकांड के दो हिस्ट्रीशीटर सीकर कोर्ट में पेश:रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

सीकर के चर्चित मनीष भामू हत्याकांड मामले में 2 अपराधियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। हत्याकांड से जुड़े हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को पुलिस लेकर आई। सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तारी के बाद 17 फरवरी को दोनों आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। मनीष भामू हत्याकांड मामले में सीकर सीजेएम कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। इस मौके पर आरोपी पक्ष की ओर से एडवोकेट सुरेश भास्कर ने पैरवी की। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक कॉन्स्टेबल भी शामिल
गौरतलब है कि सीकर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू मर्डर केस में पुलिस ने इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक पुलिस कांंस्टेबल और एक बैंककर्मी भी शामिल था। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2025 को मनीष भामू ने कुछ आदतन बदमाशों के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद आरोपी मनीष भामू (35) को उसके भाई की फॉर्च्यूनर कार में जयपुर लेकर गए। रास्ते में शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था। परिजनों ने नामजद आरोपियोंं के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में हत्या साबित होने के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं। हालांकि अभी कई और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी हैं। ……. मामले से जुड़ी ये 4 खबरें भी पढ़िए… सीकर के प्रॉपर्टी-डीलर को जयपुर ले जाकर मारा था:रास्ते में जमकर शराब-नशीला पदार्थ पिलाया, पुलिस कॉन्स्टेबल-बैंककर्मी गिरफ्तार; मर्डर का झुंझुनूं गैंगवार से कनेक्शन सीकर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू मर्डर केस में पुलिस ने कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह दड़िया और बैंककर्मी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 29 सितंबर 2025 को 0056 और 5600 ग्रुप के लोगों के साथ मनीष भामू ने शराब पार्टी की थी। इसके बाद मनीष भामू (35) को उसके भाई की फॉर्च्यूनर कार में आरोपी जयपुर लेकर गए। रास्ते में शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था। (पूरी खबर पढ़ें) 2. सीकर के युवक की जयपुर में मौत:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना जारी, 0056 और 5600 ग्रुप के लोगों पर मर्डर का शक 3. करोड़ों की जमीन के कारण हुई गैंगवार और 2 मौत:झुंझुनूं में भागते गैंगस्टर की हत्या हुई या उसने खुद को गोली मारी? जानें- क्या है विवाद 4. गैंगवार में बची गैंगस्टर की जान,ऑनलाइन ठगी का रहा मास्टरमाइंड:रिश्तेदारों-दोस्तों के अकाउंट में ट्रांसफर करता था पैसे, फिर खरीदता था जमीन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *