सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से 22 फरवरी को रायपुर में NH MMI Hospital में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस शिविर में 11 प्रकार की जांच पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। इनमें सीबीसी, बीपी, शुगर, ईसीजी, यूरिक एसिड, टीएसएच, लिपिड प्रोफाइल, इको, टीएमटी और बीएमआई जैसी जरूरी जांचें शामिल हैं। साथ ही डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श भी मिलेगा। इस शिविर में करीब 40 प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो मरीजों की जांच और सलाह देगी। इस हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ लेने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। अग्रिम पंजीयन के लिए संपर्क करें:
चंदन जयसिंह – 9826523000
लक्ष्मी बजाज – 9827917930
पूजा कुकरेजा – 98279353959
मानसी कुकरेजा – 8319347134
श्वेता सिधवानी – 7974298356
सुधीर रमानी – 7828801819 लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।


