बीजापुर में सुरक्षा बलों ने माओवादी साजिश नाकाम की:भारी मात्रा में IED, विस्फोटक और हथियार बरामद, बम दस्ते ने किया डिफ्यूज; अवैध स्मारक भी ध्वस्त

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान दो आईईडी सहित भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार के पुर्जे और अन्य सामग्री बरामद की गई। सभी बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। थाना उसूर के ताड़पाला बेस एरिया में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु) की 229वीं वाहिनी ने एक नाले के पास दो आईईडी बरामद किए। इनमें से एक बियर की बोतल में और दूसरा बीजीएल (बंकर ग्रेनेड लॉन्चर) में लगाया गया था। आईईडी बनाने वाले सामग्री बरामद आगे की तलाशी के दौरान, सुरक्षा बलों को जमीन के नीचे छिपाए गए 40 बीजीएल, 35 बीजीएल राउंड, 90 बैटरी, आईईडी निर्माण के लिए 7 लोहे की पाइप, ग्रेनेड सामग्री, लेथ मशीन के पुर्जे, आयरन कटर, प्लास्टिक ड्रम, वाटर पंप और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री मिली। थाना भोपालपटनम के कोंडापड़गु में केरिपु की 22वीं और 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग अभियान के दौरान चार बियर बॉटल आईईडी बरामद किए। इन सभी आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़े संभावित खतरे को टाल दिया गया। कोरचोली में नक्सली स्मारकों ध्वस्त इसके अतिरिक्त, केरिपु 229/ई ने कमलापुर के जंगलों में और केरिपु 222 ने गंगालूर के कोरचोली में माओवादियों द्वारा बनाए गए दो स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन ने बताया कि माओवादी विरोधी अभियान तेजी से जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इन कार्रवाइयों से नक्सल गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं और क्षेत्र में शांति बहाली में मदद मिल रही है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *